!!समाहरणालय, पूर्णिया!!
।।जनसंपर्क कार्यालय ।।
प्रेस विज्ञप्ति 1703
दिनांक:20/10/2026,
==================
दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद कसबा तत्पर, महावीर चौक पर मूर्ति विसर्जन एवं रावण दहन हेतु बैरिकेडिंग एवं रैंप निर्माण का कार्य अंतिम चरण में,:-
दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पूर्णिया एवं नगर परिषद कसबा द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में कसबा स्थित महावीर चौक एवं आसपास के चिन्हित स्थलों पर मूर्ति विसर्जन एवं रावण दहन कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु बैरिकेडिंग एवं रैंप निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुँच चुका है।
विसर्जन जुलूस एवं रावण दहन के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए आवश्यक स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों पर मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुगम विसर्जन के लिए विशेष ढालदार रैंप का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि पूजा समितियों को विसर्जन स्थल तक पहुँचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
नगर परिषद कसबा द्वारा विसर्जन एवं रावण दहन स्थलों पर हाई-मास्ट एवं एलईडी लाइटों की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
तैयारियों का जायजा लेने के दौरान नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार एवं प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक रामाशंकर जी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
जिला प्रशासन एवं नगर परिषद कसबा द्वारा सभी नागरिकों एवं दुर्गा पूजा समितियों से अपील की जाती है कि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में मनाएँ।
मूर्ति विसर्जन एवं रावण दहन के दौरान निर्धारित मार्गों एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए पर्व को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#CMSamrat
#samratchaudhary
#NarendraModi
Purnia, Bihar | Oct 20, 2026