सागर नगर: महारानी लक्ष्मीबाई कन्या सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए
महारानी लक्ष्मीबाई कन्या सांदीपनि विद्यालय में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना जरूरी है, क्योंकि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है।