लैलूंगा: वनांचल की दो बेटियों ने मुसकट्टी से एकलव्य चयन परीक्षा तक सफलता की बड़ी छलांग लगाई
लैलूँगा क्षेत्र के मुसकट्टी गांव की दो छात्राओं कुमारी लक्ष्मी राठिया और कुमारी हिमांशी राठिया ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।