भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने जिले के प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और युवाओं के साथ संवाद किए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सोशल मीडिया की भूमिका पर व्यापक चर्चा की। संवाद के दौरान कहा कि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर युवाओं, समाज के लोगों से सीधा जुड़ाव रखते है। डिजिटल युग में सही और सकारात्मक जानकारी के प्रसार तथा सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को सही दिशा देने में इन्फ्लुएंसर्स की महती भूमिका है। ऐसे में हम पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने का नही कर रहे, लेकिन राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दे पर जरुर पार्टी का सहयोग करें। देशहित से जुड़े मुद्दों पर समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंजर्स से सीएम भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान सांसद गजेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, भा�
Khargone, Khargone (West Nimar) | Jun 13, 2026