जमुई: जमुई में अपराध पर नकेल कसने के लिए कई थानाध्यक्षों का किया गया तबादला
Jamui, Jamui | Apr 2, 2026 जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने गुरुवार 12 बजे बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में झाझा, मोहनपुर, चन्द्रदीप, गिद्धौर सहित कई थानों के थानाध्यक्षों को बदला गया है।