वैर: वैर थाना पुलिस की कार्रवाई में मारपीट के मामले में चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
Weir, Bharatpur | Jul 16, 2025 बुधवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार वैर थाना पुलिस ने एक पीड़िता एवं उसके परिवारजनों के साथ मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फूलसिंह, गिर्राज पुत्रान प्रीतम, वीरेन्द्रसिंह पुत्र गिर्राज एवं ओमवती पत्नी फूलसिंह जाटव निवासियान रहीमगढ थाना वैर को गिरफ्तार किया। 26 मई 2025 को मामला दर्ज कराया गया था।