अजयगढ़: कलेक्टर के निर्देश पर 5 वर्षीय किशन को ₹10 हजार की मदद मिली, एम्स अस्पताल भोपाल भेजा गया
Ajaigarh, Panna | Jul 28, 2026 पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के सिंहपुर भसुंडा नदी किनारे निवासी 5 वर्षीय किशन कोरी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पन्ना लाया गया। बच्चे की जांच के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने उसकी स्थिति को बेहद गंभीर पाया। मरीज को कंप्लीट प्रोलैप्स की समस्या होने पर तत्काल सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. सुधीर सिंह को प्राथमिक उपचार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कल