धौलपुर: सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन
डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत से नाराज परिजनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मृतका की पहचान बाड़ी के गडरपुरा निवासी 30 वर्षीय सपना पत्नी आच