करनैलगंज: बालपुर टेढ़ी नदी के पुल के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
बालपुर टेढ़ी नदी के पुल के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार 3 बजे चौकी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शव का शिनाख्त किया गया है। मृतक की पहचान जय जयराम तिवारी नि०पूरे तिवारी बालपुर जाट के रूप में हुई है।