करनैलगंज: कटरा बाजार में प्राथमिक विद्यालय शाहजोत में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया
सोमवार 12 बजे प्राथमिक विद्यालय शाहजोत में ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय व प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन विधायक बावन सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक बावन सिंह ने कहा कि सभी गुरुजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें।