करनैलगंज: कण्डरु गांव में जमीनी रंजिश के चलते 2 पक्षों में हुई मारपीट, परसपुर पुलिस ने दर्ज किया केस
कण्डरु गांव मे जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, पीड़ित सुनील सिंह द्वारा दर्ज कराये रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार की शाम को जानमाल की धमकी देते हुए विपक्षी ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी गयी, सबको चोटे आयी है।बहन गुड़िया का सोने की जंजीर गिर गयी। सोमवार 4 बजे SO दिनेश सिंह ने बताया पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।