गुरारू: प्रखंड कार्यालय में बाल संरक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
Guraru, Gaya | May 21, 2026 प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी सुमन उपाध्याय सहित संबंधित विभागों के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्कूल चलो अभियान, बाल संसद की मासिक बैठक, मीना मंच की मासिक बैठक पर चर्चा हुई।