अस्सलामु अलैकुम, आदाब और नमस्कार!
बीते 10 अक्टूबर को अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम में सनसिटी न्यूज़ बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में आप सभी का जो प्यार, सम्मान और उत्साह देखने को मिला, वह मेरे लिए बेहद यादगार रहा।इस खास मौके पर मुझे एक संस्थापक के साथ-साथ एक शायर के रूप में भी आप सभी के सामने अपनी ग़ज़ल पेश करने का मौका मिला। यह मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। मैं दिल की गहराइयों से अररिया की तमाम जनता, हमारे तमाम मेहमानों, श्रोताओं और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।
आप सभी का प्यार ही हमारी ताकत है और आप सभी का विश्वास ही सनसिटी न्यूज़ बिहार की पहचान है।
उम्मीद है कि आगे भी आपका यही प्यार और आशीर्वाद मिलता रहेगा। एक बार फिर आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया।
अलाउद्दीन खान
संस्थापक, सनसिटी न्यूज़ बिहार | शायर
Araria, Araria | Oct 15, 2026