बिक्रम: रानीतालाब में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त किए गए
Bikram, Patna | May 15, 2026 विक्रम प्रखंड क्षेत्र के रानीतालाब थाना क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार देर रात्रि करीब 12 बजे से शुक्रवार की अहले सुबह 3 बजे तक बुद्धू छपरा, शारदा छपरा समेत कई इलाकों में हुई छापेमारी के दौरान अवैध बालू ढुलाई कर रहे चार ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।