आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रातर्गत प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजार में शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु शनिवार करीब 8 बजे फ्लैग मार्च कर आमजनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया।