टिब्बी: टिब्बी के डा. अंबेडकर भवन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, 36 परीक्षार्थी हुए शामिल
अंबेडकर भवन टिब्बी में धम्म भूमि शाखा टिब्बी द्वारा 26 अप्रैल 2026 रविवार को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 36 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के पश्चात गत नारायण गुरु जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया।