रूपवास: नौहरदा गांव में भीषण आग, किसान का भूसा और लकड़ियां जलकर हुईं राख
रूपवास क्षेत्र के गांव नौहरदा में शुक्रवार को अचानक लगी आग से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में भूसे के ढेर, लकड़ियां और उपले इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।