संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के घटरमहा गांव निवासी आर्यन चौधरी रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह किसी काम से चौराहे जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े सांड से टकरा गई। हादसे में वह गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।