खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग NH-28 पर बीती रात दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद पीछे आ रही एक अन्य गाड़ी भी क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गई। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा,