महोबा: खरेला में ऑपरेशन खोज के तहत दो गुमशुदा महिलाएं बरामद, परिजनों को सौंपी, परिजनों ने जताया पुलिस का आभार
Mahoba, Mahoba | May 29, 2026 ऑपरेशन खोज के तहत थाना खरेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो गुमशुदा महिलाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।थाना खरेला पर दर्ज गुमशुदगी सोमवती पत्नी हरिप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम बसौठ तथा अराधना पुत्री नन्द किशोर निवासी ग्राम पहरेथा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।