मदनपुर: वार उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे विधायक प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षकों की कमी दूर कराने का भरोसा दिया
रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को मदनपुर प्रखंड स्थित वार उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक मे