सीकर: राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल
Sikar, Sikar | Oct 17, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर भधाला की ढाणी के पास रोडवेज बस और ईंट भर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक मजदूर को हल्की चोटें आईं। घायलों को पलसाना सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में ट्रैक्टर चालक को सीकर रिफर किया गया। मौके पर एनएचएआई टीम पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।