बिलासपुर: नवीन मंडी के निकट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और एक घायल
रामपुर के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि लिफ्ट लेने वाला किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुर दिशा से आ रही बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह नवीन मंडी के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शाहजहांपुर निवासी ब्रांच क्रेडिट मैनेजर अब्दुल बारी (38) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरिया