जलालाबाद: तहसील मुख्यालय जलालाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में उपजिलाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें थाना प्रभारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भाग लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदान स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए ताकि मतदान के समय कोई परेशानी ना हो।