जलालाबाद: बाबा कॉलोनी में दो बालकों की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम जलालाबाद को दिया ज्ञापन
तहसील मुख्यालय जलालाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया बदायूं जिले के बाबा कॉलोनी में कट्टरपंथियों द्वारा दो बालकों की गला काटकर हत्या कर दी गई है। जिससे राष्ट्रीय बजरंग दल सहित हिंदू समाज में रोष व भय व्याप्त है।