बेमेतरा: बेमेतरा में हत्या के मामले में तीन आरोपी को 10 साल की सजा
बेमेतरा के ग्राम गिधवा में हुए मारपीट और हत्या के मामले में नादघाट कोर्ट ने तीन आरोपियों को 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मृतक मोहित साहू की अस्पताल में मौत के बाद 19 गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने फैसला दिया। मृतक की माता और पत्नी को दोषमुक्त किया गया है।