कौंच: कोंच ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग
Konch, Jalaun | Aug 1, 2026 भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक शनिवार दोपहर 12 बजे कोंच ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। बैठक में किसानों ने मिलन केंद्र से कौशल किशोर के मकान तक खड़ंजा निर्माण, सफाई व्यवस्था, तालाब की खुदाई, प्राथमिक विद्यालय की खुली नाली को ढकवाने तथा आवारा पशुओं को गौशाला में बंद कराने की मांग उठाई। किसानों ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।