पालीगंज: इमामगंज गांव के पास ऑटो की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक युवक हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jul 17, 2024 पालीगंज की इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज गांव के पास ऑटो की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल अवस्था में युवक का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान ऑटो की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक भोला कुमार बताया जा रहा है।