पालीगंज: भेहरिया इंग्लिश गांव के पास स्कूटी की टक्कर से एक युवक हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jul 16, 2024 भेहरिया इंग्लिश गांव के पास स्कूटी की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। दुर्घटना को अंजाम देकर स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि एक स्कूटी सवार एक युवक को टक्कर मार कर भागने में सफल रहा। घायल युवक की पहचान संजय कुमार बताया जा रहा है।