रॉबर्ट्सगंज: बभनौली गांव में डीएम ने जीएनएसएस रोवर तकनीक आधारित पैमाइश अभियान की शुरुआत की, पैदल चलकर खेत में पहुंचे डीएम
सोनभद्र में बुधवार दोपहर 12 बजे जीएनएसएस रोवर तकनीक आधारित विशेष पैमाइश अभियान की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान 1 जुलाई से 15 अगस्त तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बभनौली गांव में किसान के खेत पर पहुंचकर किया खास बात यह रही कि डीएम पगडंडी के रास्ते पैदल चलकर खेत में पहुंचे