⬇️पिथौरागढ़ :- CRPF जवान बलदेव कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई⬇️
टनकपुर-लोहाघाट मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले CRPF जवान बलदेव कुमार का शनिवार को घाट क्षेत्र में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ITBP मिर्थी के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जवान की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे में उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हुए थे, जिनका उपचार जारी है।