बीकानेर: सड़क हादसे में मृतक के परिजनों ने न्याय और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे लगाया धरना
कोडमदेसर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत और परिजनों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिवार की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर न्याय एवं आर्थिक सहायता की मांग की गई है। ज्ञापन के अनुसार 21 जून की रात करीब 1 बजे घनश्याम भादानी अपने परिवार के साथ कोडमदेसर भैंरूजी मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। रास्ते में विश्राम के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल