अनूपपुर: रेड क्रॉस दिवस पर जिला अस्पताल में नेत्र शिविर, आधुनिक मशीनों से मुफ्त जांच और दवाएं
विश्व रेड क्रॉस दिवस (8 मई) पर जिला चिकित्सालय में नेत्र शिविर, रक्तदान व एनसीडी स्क्रीनिंग का आयोजन होगा। नेत्र सर्जन डॉ. जनक सारीवान ने नागरिकों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। शिविर में अत्याधुनिक मशीनों से आंखों की जांच, निःशुल्क दवाएं व ऑपरेशन हेतु मरीजों का चयन किया जाएगा।