बिहारीगंज: पुलिस ने अपहृत नाबालिग युवती को सकुशल बरामद किया
मधेपुरा के आलमनगर क्षेत्र की लापता नाबालिग युवती को पुलिस ने सोमवार को बिहारीगंज बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोचिंग संचालक समेत कई लोगों पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवती को खोज निकाला। फिलहाल मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया जारी है।