मुरैना नगर: तिगनी की पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार 5 घायल, एक मासूम ग्वालियर रेफर, बड़ा हादसा
मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में तिगनी की पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 5 लोग घायल हो गए। सूरज प्रजापति अपने परिवार के साथ जौरा जा रहा था, तभी हादसा हुआ। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार जारी है। 7 वर्षीय मासूम हरसू की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। घटना लापरवाही और ओवरलोड सवारी का नतीजा बताई जा रही है।