कौंच: कोंच नगर में नाबालिग की शादी रुकवाई, सीडब्ल्यूसी टीम किशोरी को अपने साथ ले गई, 19 जून को पड़ने थे फेरे
Konch, Jalaun | Jun 16, 2026 कोंच में सोमवार शाम 7 बजे नाबालिग किशोरी की शादी की सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर शादी रुकवा दी। 19 जून को होने वाले विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, लेकिन शिकायत मिलने के बाद टीम ने किशोरी को अपने संरक्षण में ले लिया। कोतवाली में आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोरी को सीडब्ल्यूसी टीम अपने साथ उरई ले गई।