अटरू: अटरू में नीम के पेड़ के नीचे दबी गोवंश की मौत, नगरपालिका की जेसीबी ने घायल गायों को निकाला
Atru, Baran | May 22, 2026 अटरू नगरपालिका मुख्यालय के लक्ष्मीनाथ मन्दिर के पिछवाड़े में नीम के पेड़ के नीचे बैठी दर्जन भर गायें उस समय दब गई जब तेज हवाओं से पेड़ धराशायी हो गया। शिवसेना के लक्ष्मीकांत ने बताया कि गोवंश नीम ki छाँव में बैठा हुआ था कि अचानक शुक्रवार प्रातः तेज हवाओं से नीम का यह बूढ़ा पेड़ अचानक जमीन पर गिर गया। जिसके नीचे दर्जन भर गोवंश दब गया।जिनमे एक गाय की मौत हो गई।