हांसी: हांसी में युवक से 5.23 लाख रुपये की ठगी, बैंक में क्लर्क की नौकरी का झांसा देकर यूपी से जालसाज गिरफ्तार
Hansi, Hissar | Jan 25, 2025 हांसी में बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना शहर पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी प्रवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी ने पिछले साल राम सिंह कॉलोनी के रहने वाले चरणजीत को बैंक में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।