हांसी: हांसी में 1.33 करोड़ की साइबर ठगी मामले में दिल्ली के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 17 लोग जेल में
Hansi, Hissar | Jan 23, 2025 हांसी में साइबर क्राइम पुलिस ने 1 करोड़ 33 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शाहदरा दिल्ली का रहने वाला गुड्डू और द्वारका दिल्ली निवासी भावी उर्फ यश शर्मा शामिल हैं।जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कमीशन के बदले अपने बैंक खातों में धोखाधड़ी के पैसे जमा करवाए थे।