हजारीबाग भूमि संरक्षण अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में हाथियों का झुंड घुस आया. हाथियों ने केंद्र मे लगी फसल को खाकर और रौंद कर बर्बाद कर दिया. ड्रीप इरिगेशन के पाइप, मिनी स्प्रींकल सिस्टम, पानी पाइप, मोटर सहित लाखों रुपये के सामान को नुकसान पहुंचाया.