कालपी: मौजा भेड़ी खुर्द में भूमि की पत्थरगड्डी के पत्थर जबरन उखाड़कर फेंकने पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jun 19, 2026 कदौरा थाना के बड़ागांव निवासी सरजू सिंह ने 18 जून को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीती 7 दिसंबर 2025 को भेड़ीखुर्द निवासी सरमन सिंह समेत 6 लोगों ने मेरी भूमि की पत्थरगड्डी के पत्थर जबरन उखाड़ कर फेंक दिए और मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार दोपहर 4:30 बजे जानकारी दी है।