शिवपुरी नगर: लापरवाही से उजड़ा परिवार: सुखदेव हॉस्पिटल और डॉ. शिखा जैन पर इलाज में कोताही के गंभीर आरोप
शिवपुरी शहर के सर्वोदय नगर निवासी गगन अग्रवाल का खुशहाल परिवार उस समय बिखर गया, जब उनकी पत्नी निधि अग्रवाल की डिलीवरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़ित पति ने मेडिकल कॉलेज की शासकीय चिकित्सक डॉ. शिखा जैन और शहर के सुखदेव हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की लिखित शिकायत जिला कलेक्टर से की है।