रविवार की देर रात्रि गोपाल नगर कट पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।