हुज़ूर: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी के साथ मोबाइल स्नैचिंग की वारदात
Huzur, Bhopal | Apr 8, 2026 भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी के साथ मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हुई। जानकारी के मुताबिक, राहुल मुंबई से भोपाल लौटे थे और नर्मदापुरम जाने के लिए स्टेशन के बाहर कैब बुक करने निकले थे। इसी दौरान वे फोन पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गए।