मंझनपुर: ऑपरेशन जिंदगी के तहत कौशाम्बी जिले की पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, 12 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई सीज
कौशाम्बी जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जिंदगी के तहत जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर ओवरलोडिंग, बालू, ईंट-पत्थर लादकर तथा ट्रॉली में सवारियां बैठाकर चल रहे 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई हुई है।