बाढ़: बाढ़ में कूड़े के ढेर पर मिला नवजात का शव, कलियुगी करतूत से दहला इलाका
Barh, Patna | Jun 30, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के नौआ टोली वार्ड नंबर 21 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर पर एक नवजात शिशु का शव मिला। सुबह सफाईकर्मियों की नजर शव पर पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार को लगभग 9 बजे मनोज कुमार मन्ना ने बताया कि आशंका है कि किसी ने रात के अंधेरे में इस अमानवीय वारदात को अंजाम देकर शव को कूड़े में फेंक दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।