कांके: आरजेडी कार्यालय के पास कार ने डिवाइडर को मारी टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Kanke, Ranchi | Jan 16, 2026 आरजेडी कार्यालय के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कार ने डिवाइडर को टक्कर मार दी। डिवाइडर में टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई।