धमदाहा: कट्टा लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया वीडियो के कारण दो युवक पहुंचे जेल
धमदाहा :- सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाकर उसे वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। धमदाहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिपोटी पुरंदाहा गांव से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।