छपरा: छपरा में अपराधियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस का विशेष अभियान, 20 वारंटी सहित 41 लोग गिरफ्तार
Chapra, Saran | Apr 11, 2026 छपरा जिले में अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन द्वारा अलग-अलग तरीके का करवाई किया जा रहा है. छपरा पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को जानकारी देते हुए बताया गया की विशेष अभियान के तहत 20 वारंटी सहित शराब कारोबार हत्या हत्या प्रयास में कुल 41 अभियुक्त को गिरफ्तार कार्यवाही करते हुए शनिवार को छपरा न्यायालय में भेजा गया है.