जगदलपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है, नेतानार बनेगा नया तीर्थ स्थल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के नेतानार में कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि पिछले 6 महीनों के काम के बाद अब यह पूरा क्षेत्र आदिवासियों से भरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि बस्तर की इसी पावन भूमि से अंग्रेजों के खिलाफ ऐतिहासिक जंग लड़ने का काम अमर शहीद गुंडाधुर ने किया था।